फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी व लूट करने वाला अंतर्जनपदीय गिरोह हत्थे चढ़ा

Thu, 13 Jun 2019 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंर्तजनपदीय चोरों का गिरोह जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। इनमें अमेठी का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। बदमाशों के पास से चार मोबाइल व सोने की चेन बरामद हुई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसओ जीआरपी फूल सिंह ने गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पास से ट्रेनों में लूट करने वाले अनिल कुमार साकेत निवासी मुल्हीपुर थाना बछरावां जनपद रायबरेली को दबोच लिया। उसके पास से यात्री से लूटी गई चेन बरामद हुई। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। दूसरी ओर जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले अंर्तजनपदीय चोर व अमेठी के हिस्ट्रीशीटर नूर मोहम्मद निवासी खटहा का पुरवा महुआरियन थाना फुरसतगंज अमेठी को दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार की रात रेलवे स्टेशन से ही चोर रवि सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी बधुआ कला थाना कूड़ेभार जनपद सुलतानपुर और गुलाब हसन उर्फ मोनू पुत्र अनवर अली निवासी नरसिंहभान को दबोच लिया। तीनों के पास से यात्रियों से चुराए गए चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में सभी ने बताया कि वह अमेठी, गौरीगंज, कोहड़ौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशीली दवा खिलाकर उनका सामान उड़ा देते हैं। नूर मोहम्मद के ऊपर पांच मुकदमे दर्ज हैं।  उसके पास से चोरी की सोने की अंगूठी व चांदी का सिक्का बरामद हुआ। रवि के पास से 52 सौ रुपये व तीन मोबाइल मिला। गुलाब के पास भी मोबाइल मिला। पुलिस  ने सभी को जेल भेज दिया। एसओ जीआरपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर  चोर हैं। वह यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार भी बनाते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें