फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपी अधिवक्ता को पुलिस ने घर से दबोचा

विज्ञापन
लालगंज में अधिवक्ता की गिरफ्तारी पर विरोध में प्रदर्शन करते साथी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
गैंगेस्टर के आरोपी अधिवक्ता को पुलिस ने भोर में दबिश देकर घर से गिरफ्तार कर लिया। भारी पुलिस देख गांव में हड़कंप मच गया। कोर्ट में तहसीलदार की पिटाई के मामले में आरोपी अधिवक्ता समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

लालगंज तहसील में दो वर्ष पहले तत्कालीन तहसीलदार ठाकुर प्रसाद से कोर्ट में ही किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद अधिवक्ताओं से मारपीट हो गई थी। इस मामले में पीड़ित तहसीलदार ने तत्कालीन संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह, आसिफ खान, विकास मिश्र व संदीप सिंह के खिलाफ लालगंज कोतवाली में हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में केस पंजीकृत कराया था। मामले में डीएम की संस्तुति पर चारों आरोपी अधिवक्ताओं के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई कर दी गई थी। इसके साथ ही तहसीलदार से मारपीट की विवेचना बाघराय थाने को स्थानांतरित करा दी गई।
मामला अधिवक्ताओं से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन इस बीच गैंगेस्टर कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसके चलते पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। बुधवार की भोर पांच बजे सीओ लालगंज रमेशचंद्र व सीओ सदर अरविंद वर्मा की अगुवाई बाघराय, जेठवारा, लालगंज व संग्रामगढ़ पुलिस ने लालगंज कोतवाली के खानापट्टी में दबिश देकर आरोपी अधिवक्ता आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अचानक भारी संख्या में पुलिस को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। गिरफ्तारी के बाद अधिवक्ता आसिफ को संग्रामगढ़ थाने पूछताछ के लिए ले जाया गया। लालगंज के सीओ रमेशचंद्र ने बताया कि गैंगेस्टर के मामले में वांछित अधिवक्ता को गिरफ्तार किया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विरोध में उतरे अधिवक्ता, परिजनों से अभद्रता का आरोप
लालगंज। अधिवक्ता आसिफ खान की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही बुधवार को स्थानीय तहसील के साथी आक्रोशित हो गए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में हंगामा काटा। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर आसिफ के परिजनों से अभद्रता व गिरफ्तारी के दौरान घर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम विनीत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर आसिफ की गिरफ्तारी का अविधिक करार दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि बिना सर्च वारंट के अधिवक्ता के घर में घुसकर परिजनों से अभद्रता करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गिरफ्तारी के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए। जिससे तहसील में कामकाज नहीं हो सका। इस मौके पर देवी प्रसाद मिश्रा, अनिल तिवारी, हरिशंकर द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश, दिनेश मिश्र, राजेश सरोज, संजय सिंह, टीपी यादव, वीरेंद्र सिंह, सुशील शुक्ल, प्रदीप सिंह, रामलगन यादव, दिनेश सिंह, पारसनाथ सरोज, विनोद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें