पुलिस के अनुसार 19 मई 2024 को सुबह आठ बजे हरिहरपुर सिंधौरा गांव में अब्दुल रज्जाक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पड़ोसी अब्दुल मजीद उर्फ मुन्नू और उसके बेटे सुहैल पर लगाया गया था। आरोप है कि अब्दुल रज्जाक खेत की जुताई कर रहा था। पिता-पुत्र ने खेत जोतने से मना किया तो विवाद हो गया। इसके बाद अब्दुल रज्जाक को गोली मार दी गई। इससे उसकी मौत हो गई।
भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहे पिता-पुत्र अब्दुल मजीद और सुहैल पुत्र अब्दुल मजीद निवासी हरिहरपुर सिंधौरा थाना लीलापुर को एसटीएफ ने लीलापुर थाना क्षेत्र के कमोरा रोड पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। इनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में लीलापुर थाने में अभियोग पंजीकत है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ सहित कई टीमें लगाई गई थीं। इनके पास से दो मोबाइल और कुछ रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 19 मई 2024 को सुबह आठ बजे हरिहरपुर सिंधौरा गांव में अब्दुल रज्जाक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप पड़ोसी अब्दुल मजीद उर्फ मुन्नू और उसके बेटे सुहैल पर लगाया गया था। आरोप है कि अब्दुल रज्जाक खेत की जुताई कर रहा था। पिता-पुत्र ने खेत जोतने से मना किया तो विवाद हो गया। इसके बाद अब्दुल रज्जाक को गोली मार दी गई। इससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद दोनों फरार हो गए। अब्दुल रज्जाक के बेटे शाहरुख ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, सीएलए एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों के ऊपर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया है। इनकी खोजबीन के लिए एसटीएफ समेत कई टीमें लगाई गई थीं। रविवार रात करीब नौ बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें लीलापुर थाना क्षेत्र के कमौरा रोड पर धर दबोचा।