फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर हालत में पुलिस व परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

Tue, 25 Dec 2018 02:19 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन

विज्ञापन
कंधई थाने में पंचायत के दौरान प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। यह देख पुलिसकर्मियों व परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में प्रेमिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने प्रेमी व उसके पिता को हिरासत में ले रखा है।

कंधई थाना क्षेत्र की रहने वाली बीएससी की छात्रा का अपने गांव के ही एक युवक से काफी दिनों से प्रेम चल रहा था। रविवार की रात प्रेमिका अपने घर से निकलकर प्रेमी के घर पहुंच गई। बताते हैं कि प्रेमी के परिवार के लोगों ने दोनों को घर से भगा दिया और मामले की सूचना प्रेमिका के घरवालों को दे दी। इस बीच सूचना मिलने पर डायल 100 भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद दोनों को थाने पहुंचा दिया। सोमवार की सुबह प्रेमी व प्रेमिका के परिवारीजनों को पुलिस ने थाने पर बुलाया, जहां प्रेमी व प्रेमिका से पूछताछ के बाद परिवार के लोगों से बातचीत हो रही थी। पुलिस की मौजूदगी में कई घंटे तक थाने में पंचायत होती रही।
विज्ञापन


पहले प्रेमी शादी करने के लिए राजी था, लेकिन परिवार के लोगों के दबाव में बाद में वह मुकर गया। जबकि प्रेमिका उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। बात न बनने पर पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने लगी। तभी प्रेमिका ने सल्फास निकालकर खा लिया। यह देख पुलिस व परिवार के लोगों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में प्रेमिका को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कंधई पुलिस ने प्रेमी व उसके पिता को थाने में रोक लिया है। एसओ कंधई ने बताया कि प्रेमी के इंकार करने पर युवती ने जहर खाया है। अब उसकी हालत सामान्य है। अभी युवती के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

दोनों ने साथ जान देने का किया था वादा
प्रेमी युगल ने परिवार के विरोध पर एक साथ जान देने का वादा एक दूसरे से किया था। युवती ने उपचार के दौरान बताया कि सल्फास प्रेमी ने ही खरीदा था। उसने कहा था कि परिवार के लोग शादी न करने का दबाव दे रहे हैं। यदि उनके परिजन शादी का विरोध करते हैं तो वे एक साथ जहर खा लेंगे। थाने में पंचायत के दौरान प्रेमी के शादी से मुकरने पर आपा खो चुकी युवती ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


दोनों के प्यार से परिजन थे अनजान, गांव के लोगों को थी जानकारी
दोनों के प्यार से परिजन अंजान थे। लड़की के पिता ने अस्पताल में बताया कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। लड़के के परिवार के लोग भी दोनों के प्यार से अंजान थे। चूंकि दोनों विजातीय हैं। इसलिए परिवार के लोग मामले की जानकारी होने के बाद भी शादी करने के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें