फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के मद्देनजर कस्बे में सतर्क रही पुलिस, बवाल के मद्देनजर कस्बे में सतर्क रही पुलिस, बवाल के मद्देनजर कस्बे में सतर्क रही पुलिस

विज्ञापन
कुंडा कस्बे में शुक्रवार को बवाल के मद्देनजर भारी फोर्स के साथ मार्च करते सीओ राधेश्याम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भारत बंद के आह्वान के साथ जुलूस निकालकर बवाल करने को पुलिस ने गंभीरता से लिया। इसके चलते शुक्रवार को कस्बे में पुलिस सतर्क रही। एडिशनल एसपी की देखरेख में सीओ कुंडा और कोतवाल ने भारी पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में रूट मार्च निकाला। इसके साथ ही कस्बे में आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ां हूटर बजाती घूमती रहीं।
विज्ञापन

कुंडा कस्बे में 29 जनवरी को बहुजन क्रांति मोर्चा के लोगों ने भारत बंद का आहवान करते हुए जुलूस निकाला था। बाद में चौराहे पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने उन्हें मना किया तो वह उनसे उलझ गए। इस दौरान पुलिस पर ईट पत्थर चलने लगे। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कई जगह दौड़ाया। इस दौरान 28 लोगों की गिरफ्तारी की गई। साथ ही 56 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।
इधर शुक्रवार केा फिर से बवाल की आशंका पर पुलिस खासी सतर्क रही। बाहर से भी फोर्स बुलाई गई थी। सुबह 10 बजे एडिशनल एसपी स्वयं कुंडा पहुंच गए। इसके बाद सीओ राधेश्याम और कोतवाल डीपी सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च निकाला। रूट मार्च के बाद भी हूटर लगी आधा दर्जन गाडिय़ां कुंडा में घूमती रहीं। करीब तीन बजे तक पुलिस की गाडिय़ां पूरे कस्बे में लगातार घूमती रहीं। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स देखकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें