फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी से हटवाया अवैध कब्जा, डेढ़ दर्जन कमरे ही हो सके खाली

विज्ञापन
पट्टी में डीएम से शिकायत के बाद कांशीराम कालोनी में अवैध कब्जे को खाली कराने पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर नगर पंचायत प्रशासन ने रायपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी पर अवैध रूप से कब्जा किए लोगों को हटाए जाने का अभियान चलाया। इस दौरान लगभग डेढ़ दर्जन आवास पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने खाली करवाए। जबकि ज्यादातर कमरों पर ताला लटका होने के कारण उन्हें खाली नहीं कराया जा सका। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

तहसील दिवस में कांशीराम कालोनी में अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत का डीएम ने संज्ञान लिया और नगर पंचायत प्रशासन को अवैध कब्जा खाली कराए जाने का आदेश दिया। इसके तहत नगर पंचायत प्रशासन को कब्जा हटाए जाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराया गया। शुक्रवार को अधिशाषी अधिकारी मनोज प्रियदर्शी के साथ दो दर्जन सफाईकर्मी तथा नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राज कुमार, समेत संजय श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्र, मान सिह समेत तमाम कर्मचारी प्रशासन के अभियान में लगे रहे।
इस दौरान प्रत्येक कमरे में जाकर कब्जेदारों का सत्यापन किया गया तथा अनधिकृत रूप से मौजूद लोगों के सामान बाहर फेंक कर कब्जा खाली कराया गया। मनोज प्रियदर्शी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। कब्जेदारों का सत्यापन करने के साथ अनाधिकृत लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। नई सूची के आधार पर पात्रों का चयन कर आवंटन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें