फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया : हार्दिक

Mon, 06 May 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

गुजरात के पाटीदार नेता व कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल ने रविवार को रायपुर तियांई में आयोजित जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। हार्दिक को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी हेलीकाप्टर जनसभा में पहुंचे थे।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया गया और आर्थिक नीतियों पर देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा। हार्दिक ने कहा कि गुजरात में नौजवानों को अपने हक के लिए रोड पर उतरे तो उनकी आवाज दबाने के लिए गोलियां चलवाई गई। उन्होंने कहा कि आज नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है और किसान की लागत भी नहीं मिल रही है।

देश इस समय बहुत खराब दौर से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी लाखों के कपड़े पहन कर लोगों की भावनाओं का मजाक उड़ा रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य सभा सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि हार के भय से प्रधानमंत्री मोदी इस तरह घबरा गए हैं कि उन्हे अब अपनी पार्टी का चुनाव निशान भी याद नहीं रहा।
विज्ञापन


श्री तिवारी ने कहा कि जिले में पार्टी के प्रत्याशी के निशान की जगह कप प्लेट पर वोट मांगना मोदी की घोर निराशा का परिणाम है। जनसभा को क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना व कालाकांकर के युवराज सिद्धराज सिंह न भी संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील की।

संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, निक्के सिंह, संतोष सिंह, राजू पांडेय, जय सिंह, विंदेश्वरी पटेल, प्रकाश चंद्र मिश्र, पप्पू तिवारी, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें