फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पीआरडी जवानों के सुरक्षा घेरे में होंगे पीएम श्री विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 25 पीएमश्री विद्यालय पीआरडी जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। शासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी का पत्र जारी होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपरेखा बनाई है। मार्च 2026 तक प्रत्येक विद्यालय में दो-दो पीआरडी जवान तैनात किए जाएंगे। जवानों को 12 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। तैनाती की प्रक्रिया जिला कमेटी के अनुमोदन पर तय की जाएगी। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए विद्यालयों में पीआरडी जवानों की तैनाती शासन के निर्देश पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें