फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना से किया महिलाओं का सम्मान : सांसद

Sun, 29 Apr 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांसद हरिवंश सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को ग्राम स्वराज दिवस का आयोजन तुलसीसदन हादीहाल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना से महिलाओं का सम्मान किया है। इस योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचने से अब महिलाओं को चूल्हा नहीं फूंकना पड़ेगा। घर-घर रोशन करने के लिए सौभाग्य योजना के तहत बिजली पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के लिए यदि कोई पैसे की मांग करता है तो तत्काल इसकी शिकायत करें। 
विज्ञापन

 
जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि ग्राम स्वराज योजना के लिए 43 गांवों को चयनित किया गया है। मुख्य रूप से गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग तिथियों में ग्राम स्वराज योजना का आयोजन किया गया है। इस दौरान वृद्धा पेंशन, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, इं. विद्युत एसके सिंह, जिला अग्रणी बैंक के विशेषज्ञ बीबी सिंह ने भी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें