फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने कागज पर उकेरा ईवीएम, 27 फरवरी को बढ़चढ़कर मतदान करने का दिया संदेश

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्र - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, लोकतंत्र का यह आधार, वोट न कोई हो बेकार के स्लोगन के साथ बालिकाओं ने कागज, कूची और रंगों के जरिए शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। ईवीएम और अ मिट स्याही की उंगली दिखाते हुए मतदाताओं के चित्र कागज पर उकेरे।
विज्ञापन

27 फरवरी को होने वाले लोकतंत्र के उत्सव में बढ़चढ़ कर मतदान करने का संदेश दिया। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रंगों के साथ वोट की बात शीर्षक से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का। इस प्रतियोगिता में साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओँ ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
शहर के साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज दहिलामऊ में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रंगों के साथ वोट की बात शीर्षक से बृहस्पतिवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किसी ने मतदान के लिए बूथों के बाहर लगी लंबी कतार की आकृति को उकेरा तो, किसी ने ईवीएम और उंगली में अमिट स्याही और मतदान कर्मी। किसी ने मतदान के बाद स्याही लगी उंगली दिखाते हुए प्रतीकात्मक चित्र बनाकर अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

लोकतंत्र के उत्सव में होने वाले मतदान के प्रति अपनी भावना को ड्राइंग शीट पर रंगों के माध्यम से उकेरने वाली बालिकाओं में बेहतर पेंटिंग बनाने की होड़ लगी रही। ड्राइंग शीट पर बेहतर पेटिंग बनाने वाली बालिकाओं को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव ने शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में अनीता पांडेय , प्रतिभा मिश्रा, अनीता यादव, मीना सिंह, अच्युता शुक्ला, आनंद प्रकाश शुक्ला की देखरेख में बालिकाओं ने अपनी भागीदारी निभाई।
बालिकाओं में देखने को मिला गजब उत्साह
बृहस्पतिवार को शहर के साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बालिकाओँ में गजब का उत्साह देखने को मिला। सेमिनार हाल में चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बालिकाएं उमड़ पड़ीं।
फोटो खिंचवाने की लगी रही होड़
बालिकाओं ने कागज पर जो आकृति उकेरी थी, उसके साथ फोटो खिंचवाने व सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। बालिकाएं छायाकार से एक फोटो खींचने के लिए अनुरोध करती रहीं।
दस चयनित प्रविष्टियों को मिलेगा पुरस्कार
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बालिकाओं में दस प्रविष्टियों का चयन कर बालिकाओँ को पुरस्कृत किया जाएगा। बेहतर प्रविष्टियों का चयन करने के लिए मंडल स्तर पर चयन समिति का गठन किया गया है।

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्र- फोटो : PRATAPGARH

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा बना- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें