जेल में बंद एक लाख के इनामी हब्बू है युवक का आइकॉन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जेल में बंद एक लाख रुपये के इनामी बदमाश हब्बू सरोज को गुरु मानने वाले एक युवक की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर असलहों संग वायरल हो रही है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दे रही है।
कोहड़ौर के मदुरा रानीगंज गांव में रहने वाले शातिर हब्बू सरोज को तीन वर्ष पहले रंगदारी, हत्या, लूट, डकैती जैसे मामलों में पुलिस ने जेल भेजा है। हब्बू हमीरपुर जेल में बंद है। अब वाजिदपुर गांव में रहने वाला एक युवक बदमाश बनने का सपना देख रहा है।
आरोपी युवक की दो दिन से सोशल मीडिया पर अलग अलग असलहों संग तस्वीर वायरल हो रही है। यह आरोपी गांव के लोगों से यह भी दावा कर रहा है कि वह हब्बू सरोज की बिरादरी का है। उस जैसा ही बदमाश बनना चाहता है।
पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। कोहड़ौर एसओ प्रदीप कुमार जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं।