फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनटी कनेक्शन मिलना टेढ़ी खीर

Tue, 05 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल के नए प्लान लांच होने के बाद कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ गई है। इस प्लान के तहत पीएनटी फोन से रात में नि:शुल्क बातें हाेंगी। हालांकि विभाग से कनेक्शन लेना आसान नहीं है। अधिकारी नई शर्तें लाद रहे हैं।
विज्ञापन



बीएसएनएल ने लैंडलाइन पर एक मई से रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक नि:शुल्क बातें कराने का आफर दे रखा है। जिले में बहुत कम ही लोग हैं जिनके पास विभाग का पीएनटी नंबर है। मोबाइल फोन के चलते ज्यादातर लोगों ने लैंडलाइन कनेक्शन कटवा दिए थे। नए प्लान का लाभ लेने के लिए लोग फिर से लैंडलाइन कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं। चार दिन के अंदर 55 उपभोक्ताओं को कनेक्शन मिला है। जबकि सैकड़ों लोग आवेदन फार्म जमा कर कनेक्शन के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।


 नया कनेक्शन उन्हीं लोगों को मिल रहा है जिस गांव से आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन कर रखा है। टीडीएम आरएन ने बताया कि कम से कम चार से छह लोग कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं तो उसी गांव में पहले केबल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जितने भी आवेदन आए है उनके घर जल्द ही फोन लग जाएगा। जून में कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहक को अगस्त में ही कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें