फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ओएचआई लाइन टूटने से साढ़े तीन घंटे तक बाधित रहा फाफामऊ- ऊंचाहार रेल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
फाफामऊ-ऊंचाहार रेल मार्ग पर लालगोपालगंज और भदरी रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की शाम ओएचआई (ओवरहेड इलेक्टि्रक) लाइन टूटने से साढ़े तीन घंटे तक रेल मार्ग बाधित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयागराज स्टेशन अधीक्षक एके कुशवाहा ने बताया कि लालगोपालगंज और भदरी के बीच 31/2 किमी पर रविवार शाम 5.15 बजे अचानक ओएचआई लाइन का एक तार टूटकर गिर पड़ा। इससे लाइन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी मिलने पर रेल विभाग की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची।
कर्मचारियों ने लाइन की खराबी 8.50 पर ठीक किया। लाइन में आई खराबी के चलते कानपुर इंटरसिटी को लालगोपालगंज, रामचौरा में कानपुर पैसेंजर, अठरामपुर में नौचंदी एक्सप्रेस, परियावां में त्रिवेणी एक्सप्रेस व गंगा गोमती एक्सप्रेस, फाफामऊ स्टेशन पर मालगाड़ी रोकी गई। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन करीब साढ़े तीन घंटे तक बाधित रहा। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें