फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पत्नी को फंदे से लटकाया, बेहोश होने पर ईंट के टुकड़े से प्रहार कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पति को जेल भेज दिया। कोहड़ौर के धर्मापुर कोनी में शनिवार की सुबह विवाहिता खालिदा की हत्या उसके पति असलम ने कर दी। घटना को छिपाने के लिए पहले फंदे पर लटकाया, फिर ईंट के टुकड़े से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

धर्मापुर कोनी के रहने वाले असलम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी खालिदा बानो गर्भवती थी। कई दिनाें से इलाज कराने के लिए वह पति से जिद कर रही थी। उसे भाभी के साथ इलाज कराने के लिए असलम बोल रहा था। इसे लेकर शनिवार की रात उनके बीच तकरार हुई।
रविवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर असलम ने पत्नी खालिदा को उसी के दुपट्टे से टीनशेड के नीचे फंदे पर लटका दिया। बेहोश होने पर उसे नीचे उतारा। सीढ़ी के पास उसके सिर पर ईंट के टुकड़े से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पिता वहाब की तहरीर पर पुलिस ने पति असलम समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

रात में पूछताछ के बाद असलम ने पत्नी की हत्या स्वीकार कर ली। रविवार को मायके में खालिदा के जनाजे को गांव के कब्रिस्तान में ही सुपुर्दे खाक किया गया। वहीं पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद पत्नी के हत्यारोपी असलम को जेल भेजा। थानाध्यक्ष कोहड़ौर धनंजय राय ने बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर कत्ल में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा बरामद किया है। परिवार के अन्य सदस्यों का कोई दोष नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें