फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: कुंडा में मासूम से यौन उत्पीड़न के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, जुलूस निकाल स्कूल के सामने प्रदर्शन

Sat, 03 May 2025 01:10 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कुंडा के एक स्कूल में चार वर्षीय एलकेजी की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को लोग सड़क पर उतर गए। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करके जुलूस निकला। हजारों की संख्या में लोगों ने विद्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कुंडा में स्कूल के सामने प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा के एक स्कूल में चार वर्षीय एलकेजी की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को लोग सड़क पर उतर गए। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद करके जुलूस निकला। हजारों की संख्या में लोगों ने विद्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया। स्कूल को तत्काल बंद करने की मांग की। कहा कि जिस स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं उस स्कूल को तत्काल बंद कर देना चाहिए। नागिरकों ने कोतवाली के सामने पहुंचकर भी प्रदर्शन किया। आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की।

विज्ञापन


कुंडा के एक स्कूल में मासूम छात्रा के साथ हुई घटना से लोगों को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को कुंडा नगर की सभी दुकानें बंद रहीं। लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। विद्यालय के सामने प्रदर्शन किया। स्कूल को तत्काल बंद करने की मांग की गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए भारी फोर्स बुला ली गई। 

यह है पूरा मामला

कुंडा कस्बे की रहने वाली चार वर्षीय मासूम छात्रा कुंडा के एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। बृहस्पतिवार दोपहर वह विद्यालय से घर पहुंची तो दर्द से परेशान थी। गोद में उठाने पर रोने लगती , उसे चलने पर भी हो रहा था। परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि छुट्टी होने पर वैन में लंच करते समय ड्राइवर ने गंदी हरकत की थी। परिजनों की शिकायत पर छानबीन के दौरान पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पहचानने पर वैन चालक को पकड़ लिया। छात्रा का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी चालक हनुमत नगर निवासी बबलू उर्फ शिव करन साहू को गिरफ्तार कर लिया। इधर छात्रा की हालत गंभीर देख उसे रात में ही मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें