फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने की कवायद, प्रधानाचार्यों को निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित 43 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों का नामांकन शत प्रतिशत करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आठवीं पास हो चुके सभी विद्यालयों की जानकारी बीएसएस उपलब्ध कराएंगे। परिषदीय विद्यालयों से उत्तीर्ण हो चुके आठवीं के विद्यार्थियों से माध्यमिक विद्यालयाें के शिक्षक व प्रधानाचार्य संपर्क करेंगे। साथ ही छात्रों व अभिभावकों को कक्षा नौ में प्रवेश के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया। आठवीं पास कर चुके विद्यार्थियों से संपर्क करने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं। परिषदीय स्कूलों में आठवीं पास करने वाले शत प्रतिशत छात्रों को नौवीं में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें