फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के भय से बीपी और शुगर भी छिपा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में वैश्विक महामारी कोरोना के भय से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से लोग शुगर, बीपी जैसी बीमारियां भी छिपा रहे हैं। रोगी अपनी जानकारी देने से बच रहे हैं। 3400 लोगों के हुए सर्वे में किसी ने भी जुकाम, बुखार, बीपी और शुगर होने की शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महामारी पर काबू पाने के लिए शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग टीम गठित करके सर्वे करवा रहा है। दो दिनों के अंदर 945 घरों में जाकर स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे किया। सर्वे में 3400 लोगों से टीम ने उनकी पुरानी बीमारियों के बारे में ब्यौरा मांगा। इस पर सभी ने किसी प्रकार की बीमारी न होने की जानकारी दी। इससे सर्वे में लगे स्वास्थ्य कर्मचारी परेशान हो रहे हैं।
उनका सर्वे स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े से मिलान नहीं कर रहा है। अफसर सर्वे को गलत बता रहे हैं। दरअसल, लोगों को यह भय सता रहा है कि बीमारी के बारे में जानकारी देने पर कहीं उनका कोरोना का सैंपल न ले लिया जाए। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वे कर रहे हैं। इनके साथ एक-एक सुपरवाइजर लगाए गए हैं। घर-घर जाकर प्रति सदस्य का नाम नोट करने के साथ ही उनकी बीमारियों की जानकारी भी लेनी है, मगर लोग सही सूचना नहीं दे रहे हैं। जो रिपोर्ट आई है उस आधार पर जिले में महज दो कैंसर रोगी तो 12 शुगर व तीन ह्दय रोग से पीड़ित मरीज मिले हैं। जुकाम व बुखार किसी को नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के करीबियों की अभी नहीं आई रिपोर्ट
कैबिनेट मंत्री के कोरोना पाजिटिव होने के बाद उनके समर्थकों और परिवार के लोगों का दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। अभी तक किसी की रिपोर्ट नहीं आई।
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व उनकी पत्नी के साथ परिवार के चार अन्य सदस्यों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व मंत्री से जुड़े 32 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। अभी किसी की रिपोर्ट नहीं आई है। जिले से अबतक 8016 लोगों का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा। इनमें से 7105 लोगों की रिपोर्ट आई। 122 लोग पाजिटिव मिले हैं। आठ लोगों की मौत हो चुकी है। 104 लोग स्वस्थ्य होकर घर पहुंच गए हैं, वहीं 10 लोगों का इलाज चल रहा है। एलवन अस्पताल लालगंज में सात तो जिला अस्पताल में एक और एसआरएन में एक लखनऊ में कोरोना पीड़ित एक मरीज को भर्ती कर चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा ने बताया कि सोमवार को 280 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें