फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ढहा टीला, प्राचीन काल की मूर्तियां और सिक्के मिले

Mon, 23 Jul 2018 11:58 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अजगरा। यक्ष-युिधष्ठिर संवाद स्थल अजगरा के समीप स्थित प्राचीन टीला बारिश के  चलते ढह गया। टीले के मलबे से  प्राचीन काल की मूर्तियां, खिलौने व सिक्के मिले हैं। जानकार इसे कुषाणकाल के आस-पास का बता रहे हैं।  शहर से करीब 14 कमिी दूर लखनऊ-बनारस राजमार्ग पर स्थित अजगरा बाजार के समीप यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल है। यह डिहवा गांव में आता है। यहां पहले भी प्राचीनकाल के कई ऐतिहासिक पुरावशेष मिल चुके हैं।
विज्ञापन


संवाद स्थल के समीप स्थित प्राचीन टीला शनिवार को हुई बरसात में ढह गया। जानकारी पर वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस दौरान टीले के मलबे से प्राचीन मूर्तियां, खिलौने व सिक्के बरामद हुए। जानकारी होने पर पुरातत्व खोजी कवि पं राजेश कुमार पांडेय निर्झर ने मलबे में दबीं प्राचीन मूर्तियों व सिक्कों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि मूर्तियां और खिलौने कुषाणकाल के आस-पास के हैं। जबकि सिक्के ब्रिटिशकाल के हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें