फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर रोशन हुआ घर, आंगन

विज्ञापन
स्टेडियम में छोटी दीपावली पर ट्रैक पूजन करते एथलेटिक्स के खिलाड़ी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर रोशन हुआ घर, आंगन
विज्ञापन

प्रतापगढ़। छोटी दिवाली पर घर, आंगन रोशन हो उठा। दिवाली के एक दिन पूर्व पड़ने वाले त्योहार पर लोगों ने अपने घरों, होटलों को रंग-बिरंगी झालरों ने सजा रखा था। शनिवार को नरक चतुर्दशी होने के कारण लोगों ने नापदान पर दीपक जलाना नहीं भूला। ग्रामीण इलाकों में दिए और मोमबत्ती की धूम रही, तो शहरों में चाइनीज झालरों से भवन रोशन रहे।
विज्ञापन

शनिवार को शहर से गांव तक लोग दिवाली की तैयारी में व्यस्त दिखे। दिवाली के ठीक एक दिन पहले पडने वाले पर्व को लोग मनाने से नहीं चूके। सुबह से साफ-सफाई में लोगों ने शाम होते ही घर, आंगन को दीपक जलाकर रोशन किया। शहर के प्रमुख भवनों को आकर्षक झालरों से सजाया गया था। बाबागंज में चाइनीज झालरों से सजे भवनों को लोग अपलक नजरों से निहारते रहे। पल-पल रंग बदलने वाले झालर जहां लोगों का मन प्रसन्न कर रहे थे, वहीं नापदान पर दीपक जलाना नहीं भूले। हालांकि इस वर्ष शहर और ग्रामीण इलाकों में मोमबत्ती और सरसों के तेल के दिए की धूम रहे। आलम यह रहा कि शनिवार को आकर्षक रोशनी में नहाएं भवनों के प्रवेश द्वार पर दीपक देखने को मिले। शाम होते ही पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा।

स्टेडियम में छोटी दीपावली पर ट्रैक पर खिलाड़ियों द्वारा जलाये गये दीप।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें