फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिजली कटौती से लोग बेहाल, जिम्मेदार मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। दिन हो या रात, घंटों बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया है। रात में घर के बाहर तो दिन में भी लोगों को चैन नसीब नहीं हो पा रहा है। फॉल्ट-ट्रिपिंग की समस्या बताकर लगातार बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

रिवैंप्ड योजना के तहत ट्रांसफाॅर्मरों के साथ बिजली उपकरणों के मरम्मतीकरण के साथ नवीनीकरण किया गया। विद्युत विभाग ने कार्य पर करीब 50 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च कर दी है। इसके बावजूद लोगों को भीषण गर्मी में सुकून भरी नींद नसीब नहीं हो पा रही है। अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है।
बाबागंज उपकेंद्र पर फॉल्ट की समस्या बताकर रात करीब एक बजे बिजली कटौती की गई। घंटों इंतजार के बाद आपूर्ति न होने पर उपकेंद्र के कर्मचारियों का मोबाइल फोन घनघनाने लगा। करीब दो घंटे के बाद बिजली बहाल की गई। सदर बाजार से लेकर चौक घंटा तक के लोगों की रात की नींद उड़ गई। यही हाल कादीपुर उपकेंद्र का भी रहा। बार-बार ट्रिपिंग होने से बिजली कटौती की जाती रही।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र अजगरा के फीडरों से भी आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब छह बजे आपूर्ति बहाल की गई। करीब-करीब यही स्थिति अधिकांश विद्युत उपकेंद्रों की रही।
ट्रांसफाॅर्मरों का तापमान पहुंच रहा 70 डिग्री सेल्सियस के पार
जिले के 64 विद्युत उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर गर्म होकर जल जा रहे हैं। तपिश के साथ ओवरलोड से ट्रांसफाॅर्मर का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। शहर में प्रतिदिन औसतन 8 लाख यूनिट बिजली की आवश्यकता है। मगर, आपूर्ति छह लाख यूनिट की हो पा रही है। पूरे जिले की बात करें तो तकरीबन 22 लाख यूनिट की मांग है। मांग के अनुसार आपूर्ति न मिलने से ट्रांसफाॅर्मरों पर ओवरलोड की समस्या बढ़ रही है। इससे ट्रांसफाॅर्मर गर्म होकर जल रहे हैं और फाल्ट के साथ ट्रिपिंग की समस्या भी हो रही है। पिछले साल ट्रांसफाॅर्मरों को ठंडा करने के लिए कूलर लगा दिया गया था। हालांकि इस बार व्यवस्था नहीं की जा सकी है। अधिशासी अभियंता रामाश्रय प्रसाद चौरसिया ने बताया कि फाल्ट होने पर ही बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें