फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फुटबॉल में पीबीपीजी कॉलेज चैंपियन

विज्ञापन
विजेता पीबीपीजी कॉलेज की फुटबॉल टीम। कोच
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज के तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन कुलपति प्रो. अखिलेश सिंह ने किया। सेमीफाइनल मुकाबले में पीबीपीजी कॉलेज सिटी प्रतापगढ़ ने बीबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, फाफामऊ को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

टीम की ओर से तीनों गोल अब्दुल्ला ने किए। फाइनल मुकाबले में पीबीपीजी कॉलेज सिटी प्रतापगढ़ ने विश्वविद्यालय के प्रयागराज कैंपस की टीम को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में अब्दुल्ला और गोलकीपर ऋषभ यादव ने एक-एक गोल किए।
प्रतियोगिता के समापन पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रो. सचिव मुन्ना सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। यह जानकारी पीबीपीजी कॉलेज की टीम के कोच पप्पू रमेश ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें