गाजीपुर में ताक्वांडो स्टेट चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर स्टेडियम में पावनी पांडेय का
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गाजीपुर में रविवार को किया गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की प्रशिक्षु पावनी पांडेय ने 73 किग्रा भारवर्ग में आगरा की खिलाड़ी को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
पावनी ने सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। यह दो राउंड चला, जिसमें पावनी ने विपक्षी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पावनी पांडेय ताइक्वांडो प्रशिक्षक रंजीत यादव से प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी सफलता पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज के साथ प्रशिक्षकों ने सम्मानित किया। संवाद