फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगा जमा, राहगीर हुए परेशान

विज्ञापन
चौक ठठेरी बाजार में डग्गामार वाहनों के कारण आये दिन राजमार्ग पर लगा रहता है जाम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शह शनिवार को शहर के प्रयागराज-आयोध्या राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार के बीच राहगीर हलाकान हुए। ट्रैफिक पुलिस ने दो घंटे तक पसीना बहाया, तब कही जाकर जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

सहालग के दिनों में शहर में खरीदारी को लेकर बाजारों में जिलेभर से लोगों की भीड़ उमड़ रहीं है। बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक चहल-पहल बनी हुई है।
शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, सदर बाजार, ठठेरी बाजार, घंटाघर खरीदारी के प्रमुख केंद्र है। शनिवार की सुबह 11 बजे से प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर भीषण जमा लग गया। आगे निकलने की होड़ में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम से पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। घंटाघर से कचहरी व जेल रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
एंबुलेंस, कार, आटो, के साथ ही ई-रिक्शा भी जाम में फंसे रहे। अधिकारियों की फटकार के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निजात दिलाने के लिए पसीना बहाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें