फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जश्न’ में शामिल शिक्षक पर गिरी गाज

Thu, 15 Jan 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर जनपद के गेस्ट हाउस में 23 दिसंबर की रात एक गेस्ट हाउस मेें हाईप्रोफाइल जश्न में शामिल होने के आरोप में डायट से संबद्ध शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जांच में शिक्षक का ड्राइविंग लाइसेंस गेस्ट हाउस से बरामद हुआ है। बीएसए ने बुधवार देर रात निलंबित कर दिया है। सीतापुर डीएम और एसपी आवास के निकट सरकारी गेस्ट हाउस है। 23 दिसंबर की रात गेस्ट हाउस में नए वर्ष के मौके पर हाईप्रोफाइल जश्न में कई जिलों के अफसरों ने शिरकत की। आरोप है कि इसमें लड़कियों को भी बुलाया गया था। देर रात तक चले कार्यक्रम की भनक  स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मगर अफसरों का जमावड़ा होने के कारण पुलिस छापामारी का साहस नहीं कर सकी।
विज्ञापन


 अफसरों की मानें तो मामला शासन में बैठे राजनेताओं तक पहुंचा तो पुलिस और प्रशासन की आंखें खुलीं। सीतापुर नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस ने उस समय छापामारी की। मगर तब तक वहां से सभी लोग जा चुके थे। नगर मजिस्ट्रेट की जांच में सदर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक स्कूल ढेरहना में तैनात और डायट से संबद्ध शिक्षक दीपेश दुबे का डीएल मिला। सिटी मजिस्ट्रेट की जांच आख्या पर डीएम सीतापुर ने प्रतापगढ़ के डीएम को पत्र भेजकर शिक्षक के अनैतिक कार्य में लिप्त होने की जानकारी दी। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बीएसए से तत्काल ऐसे शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। बीएसए एसटी हुसैन ने बुधवार देर रात आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। बीएसए ने बताया कि छापामारी में शिक्षक का डीएल मिलने से उसके अनैतिक कार्यों में संलिप्त होने की पुष्टि होती है।

सीतापुर डीएम के पत्र के बाद बुधवार शाम लखनऊ एनेक्सी स्थित पंचम तल से भी फोन घनघनाने लगा था। शासन ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के आठ शिक्षक डायट से संबद्ध हैं। आश्चर्य की बात यह है कि यह शिक्षक डायट में जमे रहकर प्रमोशन प्राप्त कर लेते हैं। वर्ष 2008 से संबद्ध यह शिक्षक कभी स्कूल नहीं जाते हैं। सदर विकास खंड के प्राइमरी स्कूल विक्रमपुर में तैनात दीपेश दुबे को हाल ही में प्रमोशन मिलने पर सदर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक स्कूल ढेरहना में तैनात किया गया। मगर प्रमोशन मिलने के बाद भी आरोपी शिक्षक डायट की कुर्सी से चिपका रहा। सीतापुर जिले के बीएसए धर्मेन्द्र सक्सेना जिले में कुछ माह पहले डायट के प्रिंसिपल थे। वह यहां इस पद पर लगभग पांच माह रहे। चर्चा है कि आरोपी शिक्षक पूर्व प्राचार्य सक्सेना का काफी करीबी है। स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपी शिक्षक साहब को खुश करने के लिए आए दिन सीतापुर में ही जमा रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें