फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परियावां रेलवे स्टेशन... पांच हैंडपंप में चार खराब, एक दे रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फाफामऊ-ऊंचाहार रेल मार्ग पर पड़ने वाला परियावां कालाकांकर रोड रेलवे स्टेशन बदहाली का शिकार है। यहां स्टेशन के दो प्लेटफॉर्म पर पांच हैंडपंप लगे हैं। इसमें से चार खराब हो चुके हैं। जबकि एक से गंदा पानी आता है। इस हैंडपंप का पानी पीने से यात्री कतराते हैं। उन्हें बोतल बंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म नंबर दो पर धूप से बचने के लिए यात्री शेड तक नहीं है। जबकि स्टेशन से रोजाना 15 सौ यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन अधीक्षक महबूब अली ने बताया कि हैंडपंप की मरम्मत के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
फुट ओवरब्रिज भी नहीं : परियावां स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में यात्री अपनी जान को खतरे में डालकर ट्रैक पार करते हैं दो नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचते हैं। जिससे हादसे का अंदेशा रहता है। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन से 14 ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें से सिर्फ आठ का ठहराव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें