फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शिक्षिका से चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका से चेन स्नेचिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी महेशगंज के पूरे गजई निवासी अशोक तिवारी को बृहस्पतिवार को बरदैत पुल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस के साथ छिनैती के 2200 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बरामद मोबाइल फोन को अपना बताया। 2200 रुपये के संबंध में बताया कि अमेठी के संग्रामपुर के शीतला बक्श का पुरवा के साथी व महेशगंज के महमदपुर के सतीश पटेल के साथ चेन छिनैती की योजना बनाई थी।
इसके बाद लालगंज के प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर की शिक्षिका से चेन स्नेचिंग की। चेन को एक राहगीर को 42,500 में बेचा था। साथियों ने अपने-अपने हिस्से का पैसा ले लिया। सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें