फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर जोनल और जोनल की निगरानी में होगा चुनाव

Mon, 12 Oct 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया है। सभी की जिम्मेदारी तय करते हुए किसी भी अनहोनी के पहले कठोर कदम उठाने को कहा है। सुपर जोनल और जोनल बनने वाले इन अधिकारियों की निगरानी में चुनाव होगा।
विज्ञापन

जिले के चार ब्लाकों में मंगलवार को होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण के चुनाव में शिवगढ़ ब्लाक में हुई घटना को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुपर जोनल और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह को संडवा चंद्रिका और मंगरौरा ब्लाक का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

उनके साथ जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम सदर जेपी मिश्र और एसडीएम पट्टी कपिलदेव यादव को तैनात किया गया है। सब जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में बीएसए माधवजी तिवारी, नायब तहसीलदार रानीगंज राजकपूर, पीडी एसपी सिंह और एएमए अनिल कुमार शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मानधाता और सदर ब्लाक के लिए एडीएम पुनीत शुक्ला को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, बृजेंद्र द्विवेदी एसडीएम रानीगंज, योगेंद्र बहादुर सिंह एसडीएम लालगंज को जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। जनार्दन प्रसाद यादव डीसी मनरेगा,  कीर्ति चौधरी नायब तहसीलदार पट्टी,रमाकांत तिवारी डीडीओ, ओपी सोनकर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सब जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। संडवा चंद्रिका विकास खंड के लिए डीएफओ वाईपी शुक्ला को विशेष सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिलाधिकारी ने इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें