फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में वसीम, साइकिल रेस में सूर्य अव्वल

Mon, 12 Oct 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चमनगंज बाजार में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में भगवा निवासी वसीम अहमद और साइकिल रेस में छतरपुर के सूर्य कुमार मौर्या अव्वल रहे। स्थान बनाने के लिए पसीना बहाने वाले प्रतिभागियों को उपहार और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चमनगंज बाजार में सोमवार को बच्चा दंगल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अमेठी, सुल्तानपुर के खिलाड़ियों को स्थान बनाने के कड़ा संघर्ष करना पड़ा। सौ मीटर दौड़ में भगवा गांव निवासी वसीम अहमद प्रथम और अमेठी जिले के सद्दाम हुुसेन दूसरे स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में संडवा चंद्रिका के हरीश कुमार ने प्रथम और रामगंज के हरिकेश वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में छतरपुर निवासी सूर्य कुमार मौर्य प्रथम और गड़वारीपुर के आमिर खान द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे।
विज्ञापन


 लंबीकूद में  मो. वसीम प्रथम और संजीव द्वितीय, गोलाफेंक में मो. इकरार प्रथम और मो. मुस्तकीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में प्रतापगढ़ के पूरेदेवजानी की टीम ने 16 अंक प्राप्त कर प्रथम और 12 अंक पाकर सुल्तानपुर के  बरकतगंज की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से खिलाड़ी आए हुए थे। आयोजक मो. तौफीक उर्फ एहसन ने खिलाड़ियों को उपहार और नकद इनाम देकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गांव की प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता प्रतिवर्ष कराने को कहा है। इस मौके पर सदर विधायक नागेंद्र सिंह यादव,  ओम प्रकाश शुक्ला, अब्दुल रहमान, रामसजीवन वर्मा, सुनील सिंह, मो. हजरत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें