फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में दिखा वोट डालने का जज्बा

Fri, 09 Oct 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में आधी आबादी का अधिक दखल दिखा। वोट डालने के प्रति जज्बे से लबरेज दिखी महिलाओं ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने में महिलाएं आगे रहती हैं। पिछले कई चुनाव से यह देखा जा रहा है। 2015 के ग्राम पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी पद के चुनावी समर में भी महिलाओं ने खुलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में रानीगंज और पट्टी तहसीलों में संपन्न हुए चुनाव में बूथों पर पुरुषों से अधिक महिलाएं वोट की लाइन में दिखी। अधिकांश बूथों पर मुस्लिम महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बुुजुर्ग मतदाता भी साधन पर चढ़कर मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। बेलखरनाथधाम के परसनी बूथ पर बुजुर्ग मतदाताओं को टेंपो से बूथ पर ले जाने का नजारा दिखाई दिया। हालांकि सुबह आठ से नौ बजे तक अधिकांश बूथों पर सन्नाटा रहा। उसके बाद भीड़ बढ़ी तो महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोपहर 12 बजे तक भीड़ रही। उसके बाद फिर से भीड़ कम हो गई। दो बजे के बाद भी महिलाएं बूथों पर डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें