फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना

Thu, 08 Oct 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के मतदान के लिए गुरुवार को भारी अव्यवस्थाओं के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। आसपुर देवसरा ब्लाक में स्टेशनरी और बैलेट बाक्स देर से मिलने के कारण मतदान कर्मियों ने हंगामा किया, जबकि गौरा में आरओ के गायब रहने पर मतदान कर्मियों ने बवाल किया। डीएम के आने की खबर से भन्नाए मातहतों ने आनन-फानन में पार्टियों को रवाना करने का का सिलसिला प्रारंभ कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पहले चरण के 625 मतदेय स्थलों पर होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में आरओ की लापरवाही दिखी। दरअसल पोलिंग पार्टियों को रवानगी स्थल पर ही स्टेशनरी का थैला, बैलेट बाक्स दिया जा रहा था। रवानगी स्थल पर पहुंचने वाले कर्मचारी पहले मतदान बूथ की जानकारी करने के लिए परेशान थे। मतदेय स्थल की जानकारी होने के बाद पीठासीन अधिकारी स्टेशनरी का थैला लेकर मिलान करने बैठ गए। आसपुर देवसरा ब्लाक में स्टेशनरी का थैला देर से मिलने के कारण मतदान कर्मियों ने हंगामा किया तो गौरा ब्लाक में आरओ के गायब रहने पर हंगामा किया। डीएम के आने की खबर सक्रिय हुए आरओ ने आनन-फानन में पोलिंग पार्टियों को रवाना करना प्रारंभ किया।

 बेलखरनाथधाम के कालूराम इंटरकॉलेज शीतलागंज में दोपहर दो बजे तक अफरा-तफरी का माहौला रहा। डीएम के पहुंचने पर अलर्ट हुए आरओ ने मतदान कर्मियों को रवाना किया। इधर डीएम अमृत त्रिपाठी ने पांचों ब्लाकों का दौरा कर पोलिंग पार्टियों के अविलंब रवाना होने का निर्देश दिया। देर शाम तक पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें