फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस रह गई अधूरी, आपत्तियां खारिज

Wed, 07 Oct 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के आदेश पर ग्राम पंचायतों के आरक्षण की अनंतिम सूची को ही अधिकारियों ने अंतिम रूप दे दिया। सभी आपत्तियों को जांच के बाद निरस्त कर दिया गया। एक भी गांव के आरक्षण में बदलाव नहीं दिखा। इससे लोगों की आस अधूरी रह गई। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से गत दिनों ग्राम सभाओं के आरक्षण के लिए अनंतिम सूची प्रकाशित की गई थी। गांव के लोगों से आपत्तियां मांगते हुए सभी के निस्तारण की बात अधिकारियों ने कही थी।
विज्ञापन


जिले की 1255 ग्राम सभाओं में आरक्षण व सामान्य सीटों के विरोध में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए साढ़े तीन सौ लोगों ने विरोध जताते हुए आपत्तियां दाखिल की थीं। जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव का दावा है कि उन्होंने सभी आपत्तियों को देखा। कोई भी ऐसी आपत्ति नहीं मिली, जिसका कोई आधार हो। इसलिए सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया गया। बुधवार को 1255 ग्राम सभाओं के आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की गई। जिसे देखने के लिए ब्लाकों में ग्रामीणों का जमघट लगा रहा। हालांकि आपत्तियां देने वालों को जोर का झटका लगा। उनकी आस अधूरी रह गई। इस पर जिलाधिकारी की मुहर लगने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। वहां से आठ अक्तूबर को आरक्षण पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें