फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं के 13 पदों पर 161 ने ठोंकी दावेदारी

Wed, 07 Oct 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 13 जिला पंचायत सदस्य पदों पर 161 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन 55 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी ठोंकी। कालाकांकर प्रथम सीट से बुधवार को कोई नामांकन नहीं होने से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि रामपुर संग्रामगढ़ द्वितीय सीट पर भी मात्र तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। सबसे अधिक 54 प्रत्याशियों ने लक्ष्मणपुर विकास खंड से नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को होगा।

 इसमें जिला पंचायत सदस्य के 13 पदों के लिए वोट पड़ेंगे। इसके लिए नामांकन के पहले दिन 106 और दूसरे दिन 55 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। लालगंज ब्लाक से 37, संग्रामगढ़ से 24, सागीपुर से 43, लक्ष्मणपुर से 54 और कालाकांकर प्रथम सीट से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सांसद प्रमोद तिवारी के गृह ब्लाक रामपुर संग्रामगढ़ की तीन सीटों के लिए सबसे कम 24 प्रत्याशियों ने आवेदन किया है। रामपुर संग्रामगढ़ की द्वितीय जिला पंचायत सदस्य सीट और कालाकांकर प्रथम सीट के लिए मात्र तीन-तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। सबसे अधिक 54 प्रत्याशी लक्ष्मणपुर विकास खंड में हैं। निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि आठ और नौ अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 10 अक्तूबर को तीन बजे तक नाम वापसी और उसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें