फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी अव्यवस्था के बीच डेढ़ घंटे बाद शुरू हुई मतगणना

Sun, 01 Nov 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 17 विकास खंडों के इंटर कॉलेजों में रविवार को भारी अव्यवस्थाओं के बीच सुबह करीब डेढ़ घंटे बाद मतगणना शुरू हुई। गणना स्थल पर आरओ और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के बीच सामंजस्य स्थापित नहीं होनेे के कारण कई ब्लाकों में घंटों गतिरोध जारी रहा। बेलखरनाथधाम के कालूराम इंटर कॉलेज शीतलागंज में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के मतगणना कर्मियों से दुर्व्यवहार करने से घंटेभर मतगणना बाधित रही। इधर मतगणना स्थल के बाहर जमे समर्थक जीत और हार की जानकारी करने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


मतगणना के लिए जिला प्रशासन की किलेबंदी पूरी फेल हो गई। सुबह आठ बजे से होने वाली गणना लगभग डेढ़ घंटे देर से प्रारंभ हुई। यही वजह रही कि रात आठ बजे तक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में एक भी परिणाम नहीं आया था। बीडीसी सदस्य के चुनाव के लिए भी एक ब्लाक से अधिकतम बीस विजयी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे। आरोप है कि बेलखरनाथधाम ब्लाक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात विनीत कुमार ने करनपुर खूझी टेबल की गणना कर रहे कर्मियों से दुर्व्यवहार किया। इससे नाराज कर्मचारियों ने घंटे भर के लिए गणना बाधित कर दी। बीडीओ को बुरा भला कहने वाले अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मीडिया कर्मियों से भी भिड़ गए।

 मामला डीएम तक पहुंचा तो उन्होंने फटकार लगाते हुए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्वक गणना कराने की हिदायत दी। अव्यवस्था को लेकर मतगणना स्थल पर प्रत्याशी और अधिकारियों के बीच नोकझोंक  होती रही।
विज्ञापन

इधर मतगणना के लिए बाक्स खुलते ही कौन आगे और कौन पीछे हुआ, इसकी जानकारी करने के लिए हर कोई परेशान रहा। जीतने वालेे प्रत्याशियों की खुशी का जहां ठिकाना नहीं रहा, वहीं हारने वाले दबे पांव मतगणना स्थल से निकलते रहे। बीडीसी सदस्य के लिए जहां गांव के समर्थक प्रत्याशियों के जीतने का इंतजार करते रहे, वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के आगे-पीछे होने की खबर क्षेत्रीय नेता जुटाते रहे। कुंडा तहसील में अनहोनी की आशंका से निपटने के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी सुनील सक्सेना देर शाम तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें