फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मानदेय भुगतान को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों ने कई महीनों से मानदेय भुगतान न होने पर बुधवार को ब्लॉक सभागार में धरना-प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने बकाया मानदेय के भुगतान एवं पंचायत भवन संचालन से जुड़ी समस्याओं को लेकर ब्लाॅक के एडीओ पंचायत केवला प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मानदेय भुगतान नहीं किया गया, तो फार्मर रजिस्ट्री, जनगणना सहित सभी शासकीय कार्यों का बहिष्कार करेंगे। पंचायत सहायकों का कहना था कि लंबे समय से मानदेय न मिलने से आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।
इस मौके पर पंचायत सहायक विवेक कुमार, प्रतिमा कुमारी, अक्षय तिवारी, शिखा मिश्रा, मोनी पटेल, ममता मौर्य, निशिता सरोज, पूनम यादव, राजाराम, रामकुमार सरोज, अंतिमा कुमारी आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें