फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गर्मी से झुलस रहा बदन, बूंदाबांदी से बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा में भीषण गर्मी ने बदन को झुलसा दिया है। बूंदाबांदी के बाद बुधवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 29 से 31 मई तक जिले में बारिश, आंधी व बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है।
बीते साल की तुलना में इस साल नौतपा अधिक गर्मी लेकर आया है। लू व गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया है। दोपहर से शाम तक प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा रहा। जरूरी कार्य से बाहर निकले लोग पसीने से भीगे नजर आए। तापमान में कमी आने पर शाम को बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ी।
बीते साल की तुलना में इस बार अधिक गर्मी : बीते साल 23 मई से 27 मई तक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री से लेकर 37.5 डिग्री सेल्सियस के बीच था। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से लेकर 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस बार 23 से 27 मई के बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें