फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फांसी लगाकर पंचायत सहायक ने दी जान

Wed, 27 Sep 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे मसवन में पंचायत सहायक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद मौक
विज्ञापन
महेशगंज के पूरे मसवन गांव के पंचायत सहायक गौरव कुमार यादव (22) ने सोमवार की रात घर के करीब फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने प्रधान पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन करती रही।
विज्ञापन

सियरिया पूरे मसवन निवासी श्रीराम यादव के चार बेटियां हैं। बेटी कुसुम अपने परिवार के साथ मायके में ही रहती थी। कुसुम के बेटे गौरव का चयन पंचायत सहायक के रूप में हुआ था। सोमवार की देर शाम वह खाना खाकर घर में सो गया।
मंगलवार भोर में गौरव ने घर के करीब आम के बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन उसे न देख खोजबीन करने लगे। पेड़ से शव लटकता देख परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी।
विज्ञापन

मां कुसुम ने आरोप लगाया कि का ग्राम प्रधान उनके बेटे गौरव का उत्पीड़न कर रहे थे। इस वजह से वह तनाव में रहता था। कई दिनों से खाना भी छोड़ दिया था। मृतक का बड़ा भाई ट्रक चालक है, सो बाहर ही रहता है। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि परिजनों के आरोपों की गहराई से छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप ग्रुप पर दो दिन पूर्व मांगी थी छुट्टी
फांसी लगाकर जान देने वाले पंचायत सहायक गौरव कुमार ने दो दिन पूर्व ब्लाॅक से संचालित पंचायत सहायकों के ग्रुप में एक निजी अस्पताल में इलाज करते हुए फोटो पोस्ट की थी। कहा था की वह बहुत बीमार है। जिसके कारण वह छुट्टी चाहता है। छुट्टी मांगने के बाद भी उसे छुट्टी नही मिली। जिससे वह तनाव में था।

महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे मसवन में पंचायत सहायक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद मौक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें