अपराजिता के बैनर तले वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला में बच्चों द्वारा तैयार पें
- फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। शनिवार को शहर स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पेटिंग के जरिए छात्राओं ने कागज पर कन्याभ्रुण हत्या, महिला उत्पीड़न, मातृत्व प्रेम के चित्र उकेरे। पेंटिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 6,7 व 8 की छात्राओं ने भाग लिया।
कॉलेज की डायरेक्टर अलका सिंह ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर रचनात्मकता बढ़ती है। पेंटिंग के माध्यम से उनके भीतर के भाव पता चलते है। कन्या भ्रूण हत्या, महिला उत्पीड़न व मातृत्व प्रेम विषय पर बच्चों की पेंटिंग सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह अभियान एक सकारात्मक पहल है। प्रतियोगिता में स्वास्ती, अंजलीना राज, जूली मेहरा ने कन्या भ्रूण हत्या पर बनाई गई पेंटिंग अव्वल रहीं। मातृत्व प्रेम पर आंचल प्रजापति, खुशी सरोज व श्रेया पांडेय की पेंटिंग सराहनीय रही। अंतरा जैन, अरू त्रिपाठी, आयुषी पांडेय, विद्या पांडेय, रचिता सिंह, आर्या सिंह की पेंटिंग सराही गई। इस अवसर पर धीरेंद्र सिंह, रश्मी सिंह, सोनम सोनी, शकुंतला ने सहयोग किया।