फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चिलबिला में चेनपुलिंग से 15 मिनट खड़ी रही पद्मावत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन आ रही पद्मावत एक्सप्रेस जैसे ही चिलबिला जंक्शन के पास पहुंची कि शनिवार सुबह चेन पुलिंग कर यात्रियों ने ट्रेन रोक दी। करीब 15 मिनट तक ट्रेन का ठहराव होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

चेन पुलिंग के कारण अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में खलबली मच गई। ट्रेन रुकते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। ट्रेन से उतर रहे दो यात्रियों को आरपीएफ ने दबोच लिया। पूछताछ में चेन खींचने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
रेल अधिकारियों ने बताया कि बिना वजह चेन खींचना कानूनी अपराध है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यात्रियों का कहना है कि लगातार चिलबिला जंक्शन पर पद्मावत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही है, लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन




ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को हुई परेशानी
ट्रेनों के लेट चलने से शनिवार को मां बेल्हा देवी जंक्शन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। प्रयागराज संगम एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह गरीब रथ एक्सप्रेस और पंजाबमेल, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। जबकि काशी विश्वनाथ, जनता एक्सप्रेस, पीआरएल पैसेंजर 30 मिनट विलंब से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को कड़ाके की धूप में परेशान होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें