फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहर पहुंची भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरत चौक पहुंची भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा का शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने दर्शन, आरती पूजन कर स्वागत किया। इस दौरान जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभा यात्रा में भाग लिया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह रथ यात्रा किशोरी सदन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी और श्रद्धा के साथ रथ खींचकर यात्रा को आगे बढ़ाया। शोभायात्रा का संयोजन गौरंग दास ने किया। इस दौरान शैलेंद्र नाथ मिश्रा, रोशनलाल उमरवैश्य, आलोक ऋषिवंश, रवि प्रताप सिंह श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें