फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 25 मिनट पहले पहुंची पद्मावत, छह घंटे विलंब से आई समर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनें समय की पटरी पर नहीं दौड़ रही हैं। पद्मावत एक्सप्रेस 25 मिनट पहले तो आनंद विहार टर्मिनल नौ घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से मां बेल्हादेवी जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस वैसे तो डेढ़ से दो घंटे देरी से जंक्शन पर पहुंचती है, मगर मंगलवार को यह ट्रेन 25 मिनट समय से पहले पहुंच गई, वहीं वाराणसी- दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल नौ घंटे, वाराणसी-देहरादून- जनता एक्सप्रेस एक घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 45 मिनट, दिल्ली-वाराणसी समर स्पेशल छह घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल चार घंटे, दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस एक घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ चार घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। गायघाट निवासी सूरज श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए समर स्पेशल ट्रेन का टिकट ले रखा था। आठ घंटे से प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा हूं। बबुरहा निवासी सौरभ विश्वकर्मा ने बताया कि अमृतसर जाना है। चार घंटे से जंक्शन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें