फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आसमान से बरस रही आग, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गर्मी का थर्ड डिग्री टाॅर्चर लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। आलम यह है कि सुबह 10 बजते ही सूर्य देव की तल्ख किरणें बदन में सुई की तरह चुभने लगती हैं। मंगलवार दोपहर से शाम तक गर्मी का असर सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्ग, बाजार, निजी प्रतिष्ठान, बस अड्डा व रेलवे स्टेशन पर लोगों की आवाजाही बहुत कम रही। अधिकांश लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में कैद रहे। कूलर और पंखे भी गर्मी के प्रभाव को कम नहीं कर पा रहे हैं। एसी से ही लोगों को गर्मी में राहत मिल रही है।
किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखे। प्रमुख मार्ग के किनारे लगी जूस, शिकंजी, छाछ-लस्सी की दुकानों पर राहगीरों की भीड़ प्यास से गला तर करती दिखी। इंसान से लेकर बेजुबान तक छांव की तलाश में जुटे रहे। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में अघोषित बिजली कटौती ने गर्मी में लोगों की मुसीबत को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

सोमवार के सापेक्ष मंगलवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन व रात में एक जैसी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। लोगों को न दिन में सुकून मिल रहा है और न रात मेें चैन। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में प्रचंड गर्मी व लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पुरवा हवा के कारण गर्मी के साथ उमस बढ़ने से गर्मी का अधिक एहसास हो रहा है। 15 जून तक मौसम बेहद गर्म रहेगा। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हाेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें