चिलचिलाती धूप से बचने के लिए छतरी लगाकर निकली महिला। संवाद
जिले में सोमवार की सुबह गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद उमस और बढ़ गई। लोग बेहाल रहे। सड़कों पर निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले एक दो दिन में बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में कमी आने की संभावना है। मंगलवार को भी उमसभरी गर्मी रहेगी।