फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष ने संविधान बचाओ का फैलाया झूठा भ्रम, बसपा के साथ सर्व समाज: दिनेश चंद्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने संविधान बचाओ का झूठा भ्रम फैलाया। जिस कारण दलित वर्ग विपक्ष के बहकावे में आकर उस ओर चला गया। इसका खामियाजा बसपा को उठाना पड़ा। मीराभवन स्थित बसपा कार्यालय पर शुक्रवार को हुई पदाधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में यह बातें सामने आईं। पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में इस गलती को दोबारा नहीं दोहराने की बात कही। साथ ही पार्टी के कोर वोटरों के साथ ही सर्व समाज को साथ लेकर चलने पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संविधान बचाओ का झूठा भ्रम फैलाया। बसपा के साथ सर्व समाज का समर्थन है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। बसपा का हित कांग्रेस और भाजपा नहीं कर सकती है। बसपा सुप्रीमो मायावती खुद एक पार्टी हैं। अध्यक्षता कर रहे बसपा जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार राणा ने बताया कि बैठक में पार्टी संगठन को दोबारा से मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। जिला प्रभारी प्रथमेश मिश्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देकर पार्टी मिशन आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
इस दौरान प्रयागराज मंडल इंचार्ज अमरेंद्र भारती, अभिषेक गौतम, जगन्नाथ पाल, अकाशराव, सतीश यादव, जिला प्रभारी प्रथमेश मिश्र, अनवर अली, राम आसरे, बसंतलाल राव, सुनील कुमार गौतम, अशोक निगम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें