थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पड़ोसी गांव की युवती को दिल दे बैठा। दोनों का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा की वे एक दूजे के होने के लिए बुधवार को परिजनों को बिना बताए घर से भाग निकले। प्रेमिका के घर वालो ने प्रेमी के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। एक्शन मे आई कोहंडौर पुलिस ने दबिश दी तो दोनो प्रेमी जोड़े शुक्रवार देर शाम थाने आ गए। दोनों के परिजनों ने आपस मे रजामंदी करते हुए सुलह समझौता कर लिया। इसके बाद प्रेमी युगल ने नगर पंचायत स्थित राम जानकी मंदिर में शादी रचा ली। संवाद