फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कर निकाली गई कलेक्ट्रेटकर्मी की गोली

Sun, 25 Oct 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। गोली लगने से घायल कलेक्ट्रेट कर्मी का ऑपरेशन कर बुलेट निकाली गई। जबकि पूर्व बीडीसी सदस्य के पेट में अभी दो गोलियां फंसी हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के शुकुलपुर निवासी कलेक्ट्रेट कर्मी रामआसरे शर्मा और उसके पड़ोसी पूर्व बीडीसी सदस्य को शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए रात में ही डाक्टरों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। कमलेश को दो गोलियां लगी हैं। परिजनों की मानें तो रात में निजी अस्पताल में डॉक्टर ने उसका आपरेशन भी किया, लेकिन अमाशय में घाव होने की वजह से गोलियां नहीं निकाली जा सकीं। शनिवार को रामआसरे के कंधे में लगी गोली डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाली। रामआसरे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में कमलेश की पत्नी गुड्डी शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने तीन बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 दो बदमाश हेलमेट लगाए थे और एक ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है। घायलों के ठीक होने पर ही कई मामलों की जानकारी हो सकेगी। गांव की रंजिश भी खंगाली जा रही है। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट-----------
घटना के पहले कमलेश के करीब से गुजरे थे हमलावर
शुकुलपुर निवासी कमलेश शर्मा लालगंज कोतवाली के बहुचरा के मूल निवासी हैं। घटना के पहले वह अपने घर के बाहर बैठकर लोगों से बातचीत कर रहे थे। मोहल्ले में इस बात की खासी चर्चा है कि घटना से महज पांच दस मिनट पहले हमलावर उधर से गुजरे और कमलेश को देखा भी। मौका मिलते ही हमलावरों ने हमला बोल दिया। मोहल्ले में तो घटना के कारणों की भी खासी चर्चा है। हालांकि पुलिस अभी अनजान बनी है।  
इनसेट---------
क्राइम ब्रांच खंगाल रही बीटीएस
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना के निर्देश पर क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी मनोज शुक्ला जांच पड़ताल कर रहे हैं। वह घटना के समय से लेकर उसके कुछ देर पहले तक के प्रयोग होने वाले मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रहे हैं, ताकि मोबाइल की लोकेशन से घटना की तह तक पहुंचा जा सके।

घटना की निंदा की
महापद्ममनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई। जिसमे कलेक्ट्रेट कर्मी रामआसरे और कमलेश के ऊपर हुए प्राणघातक हमले की निंदा की गई। बृजेंद्रनाथ शर्मा ने कहा कि सपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। यदि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नहीं करती तो समाज के लोग धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस मौके पर लालता प्रसाद शर्मा, राम बहादुर शर्मा, अयोध्या प्रसाद, राम अंजोर शर्मा, विजय नारायण शर्मा, प्रेमचंद्र, अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रसाद शर्मा, शिवमणि शर्मा, नन्हें लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें