फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की बंदी के बाद खुले बैंक, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
कर्मचारियों के हड़ताल के तीन दिन बाद खुली बैंक एसबीआई में रही ग्राहकों की भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दो दिन की हड़ताल और रविवार की बंदी के बाद सोमवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रुपये जमा करने वाले तो देर से पहुंचे, मगर नगदी लेने वाले बैंक का ताला खुलने से पहले ही ग्राहक पहुंच गए। दूर से आने वाले कर्मचारियों के देर से पहुंचने से ग्राहकों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के सभी बैंकों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। एसबीआई की मुख्य शाखा में ग्राहकों की अधिक भीड़ होने से धक्कामुक्की होती रही। प्रयागराज और लखनऊ से आने वाले अधिकांश कर्मचारियों के देर से आने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में कैश लेने के लिए ग्राहक धक्कामुक्की करते रहे। दोपहर तक एटीएम खाली होने से ग्राहक रुपये लेने के लिए बैंकों में जमा रहे। दोपहर बाद जब एटीएम रुपये उगलने लगे तो ग्राहकों की भीड़ कम हो गई। अधिकांश ग्राहकों ने निकट के ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें