फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सिर्फ चबूतरा ही बना... वाटर कूलर का इंतजार करिए

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप और गर्मी का सितम जारी है। जिला मुख्यालय पर बाहर से आने वाले लोगों और शहरियों को सार्वजनिक स्थलों पर ठंडा पानी मुहैया कराने के लिए नगर पालिका की ओर से अप्रैल के पहले हफ्ते में 14 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाने का दावा था। लेकिन कई जगहों पर अभी वाटर कूलर रखने के चबूतरे बनाए जा रहे हैं। कुछ ही जगहों पर ये तैयार हो चुके हैं। लोगों को अब वाटर कूलर आने का इंतजार है।
विज्ञापन

जनपद में एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। शहर के सार्वजनिक स्थानोंं में सिविल लाइंस बस डिपो, हादीहाल समेत अन्य चिह्नित स्थानों पर वाटर कूलर के लिए चबूतरे का निर्माण ही चल रहा है। कुछ अन्य जगहों पर चबूतरे बनाए जा चुके हैं।
मंगलवार को बस डिपो के पास मिले जेठवारा के संतोष कुमार ठंडे पानी की तलाश में भटकते रहे। उनका कहना है कि अप्रैल के तीसरा हफ्ता बीत चुका हैं लेकिन अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर नहीं लगे। तेज धूप में प्यास बुझाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है।
विज्ञापन

वाटर कूलर ठीक से नहीं कर रहे काम
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के आदेश पर नगर पालिका ने कचहरी परिसर में चार वाटर कूलर लगवाए हैं। एनआईसी व कोषागार कार्यालय के पास लगा वाटर कूलर पानी को ठंडा नहीं कर रहा है। अधिवक्ता हरीश शुक्ला और असलम इसकी शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ।


शहर आते हैं रोजाना हजारों लोग
वैसे तो शहर के 25 वार्डों की आबादी करीब सवा लाख है। मुख्यालय होने के नाते हर दिन मां बेल्हा देवी जंक्शन, बस डिपो, न्यायालय, विकास भवन समेत अन्य सरकारी दफ्तरों और बाजारों में खरीदारी करने के लिए प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है।
गर्मी में सभी को ठंडे व शुद्ध पानी की तलाश रहती है। गर्मी में शहरियों के साथ बाहरी लोगों को भी पानी के लिए भटकना पड़ता है या उन्हें मजबूरी में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है।
लाखों की वेंडिंग मशीन हो गई कबाड़
नगर पालिका ने वर्ष 2015 से लेकर 2021 तक शहर में करीब 16 वाटर वेंडिंग मशीन पर लाखों रुपये खर्च किए गए। शहीद उद्यान, सिविल लाइंस बस डिपो, जीआईसी, कोषागार चौराहा, भंगवा चुंगी पुलिस चौकी समेत अन्य जगहों पर वाटर वेंडिंग मशीन स्थापित हुईं। इसे मार्च 2026 में यह कहते हुए हटा दिया गया कि रखरखाव में अधिक रुपये खर्च हो रहे थे और अधिकांश मशीनें कबाड़ हो गई थी। जबकि कई मशीनों से शुद्ध व ठंडा पानी लोगों को मिल रहा था।
विज्ञापन


वर्जन
चबूतरा करीब-करीब तैयार हो चुका है। ठेकेदार को इसी हफ्ते से वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। - राकेश कुमार, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें