नगर पंचायत रानीगंज का सृजन हुए लगभग आठ साल का समय बीत गया है, मगर अभी तक ऑनलाइन पोर्टल पर वार्डों का नाम अंकित नहीं हो पाया है। इससे वृद्धा और विधवा पेंशन के आवेदकों का ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है। लोगों को मजबूर होकर ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता है।
नगर पंचायत रानीगंज का सृजन वर्ष 2017 में हुआ था। नगर पंचायत में कुल 16 वार्ड हैं। ग्राम पंचायत से नगर पंचायत में शामिल हुए रस्तीपुर, टोडर पट्टी, पूरे भागी, भागीपुर, बरहदा सहित 16 वार्डों के लाभार्थियों को ऑफलाइन आवेदन करके भटकना पड़ रहा है।
संडिला वार्ड के पूर्व प्रधान अशोक कुमार मौर्य, रूपीपुर वार्ड के विकास कुमार, पूरेगोलिया वार्ड के सुनील कुमार, भागीपुर वार्ड के अमरनाथ पेंशन का फाॅर्म लेकर कर्मचारियों को खोजते फिर रहे हैं। ईओ महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कई बार लिखा पढ़ी की गई, मगर अभी ऑनलाइन पोर्टल पर वार्डों का नाम नहीं आया है।