कृषि विभाग की टीम लगातार उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांचकर कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार टीम के साथ रानीगंज कैथोला बाजार पहुंचे। दिनेश त्रिपाठी और संतोष केसरवानी के प्रतिष्ठान पर बिना खतौनी के खाद का वितरण किया जा रहा था।
किसानों के मोबाइल नंबर भी रजिस्टर पर अंकित नहीं किए जा रहे थे। प्रतिष्ठान संचालकों को कारण बताओ नोटिस थमाया है। भटनी बाजार स्थित पुत्तीलाल और केदार मौर्या के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। खतौनी के अनुसार वितरण न मिलने पर नोटिस देकर जवाब मांगा है। बिहार बाजार स्थित प्रमोद कुमार, राजेश कुमार के उर्वरक प्रतिष्ठान में वितरण संबंधी अभिलेख नहीं मिले तो उनके प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त कर दिया।