फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निजी अस्पतालों में 10 बेड पर एक वेंटिलेटर अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में 10 बेड पर एक वेंटिलेटर और एक बेड का आईसीयू वार्ड बनाने की अनिवार्यता की है। सीएमओ के निर्देश पर गठित टीम अस्पतालों में जाकर मानकों की पड़ताल कर रही है। मानक पूरा न मिलने पर अस्पतालों को नोटिस थमाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में हॉस्पिटल, नर्सिंग होम व पॉली क्लीनिक की संख्या 183 है। इनमें से शहरी क्षेत्र के तीन हॉस्पिटल के अलावा किसी में भी आईसीयू की सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के नए मानक के अनुसार प्रत्येक 10 बेड के अस्पताल में कम से कम एक बेड का आईसीयू होना चाहिए।
मरीजों को समय पर बेहतर उपचार के लिए नए मानक का पालन अस्पतालों में कराया जा रहा है। करीब तीन दिन पहले तीन सदस्यीय टीम ने अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान उपकरण, स्टाफ और रजिस्टर की जांच की।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मानक पूरा न करने वाले अस्पतालों को नोटिस दिया जाएगा। सुधार न होने पर लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।
निजी तो दूर सीएचसी में वेंटिलेटर और आईसीयू की सुविधा नहीं
जिले में 29 सीएचसी और दो ट्रॉमा सेंटर, एक 100 बेड तो एक 50 बेड का अस्पताल है। इनमें पांच रेफरल सेंटर हैं। जहां जरूरत पड़ने पर मरीजों का ऑपरेशन कर इलाज किया जाता है। इन अस्पतालों में वेंटिलेटर तो दूर आईसीयू तक की सुविधा नहीं हैं। जबकि यहां तीन बेड का आईसीयू वार्ड और तीन वेंटिलेटर मशीन होनी चाहिए। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि आयुष्मान से इंपैनल सीएचसी में जल्द ही आईसीयू तैयार कराया जाएगा। वेंटिलेटर मशीन खरीद के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। ऑपरेटर और डॉक्टरों की तैनाती की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें